फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   man died due to beaten by his brother

भाई पर लाठी डंड़ों से हमलाकर हत्या का आरोप

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
man died due to beaten by his brother
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोगमऊ-जनापुर मार्ग पर एक अधेड़ को रविवार सुबह लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने देवर समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गौरीगंज थाना के भटगवा गांव निवासी राम शंकर साहू (50) रविवार सुबह घर से जामो थाना क्षेत्र स्थित मडारीशाह मजार पर दर्शन करने के लिए अपनी मोपेड से निकले थे। वह अभी बलभद्रपुर-जनापुर मार्ग पर स्थित दिगंबरपुरी मठिया गांव के समीप ही पहुंचे थे कि पहले से मौजूद सगे भाई शिवशंकर उर्फ ननकऊ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट होते देख जब आसपास के लोग उधर दौड़े तो दोनों वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना 112 पीआरवी कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी गंभीर रुप से घायल रामशंकर को स्थानीय सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी संतोष कुमारी ने अपने देवर शिवशंकर उर्फ ननकऊ तथा एक अज्ञात के खिलाफ पति की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ जामो धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गय्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल की दुकान करता था मृतक
मृतक की बहू प्रिया ने बताया कि उनकेे ससुर गांव के बाहर सड़क पर साइकिल की दुकान करते थे। वह प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार एवं रविवार को मडारीशाह बाबा की मजार पर दर्शन करने जाते थे। सुबह साढ़े सात बजे वह घर से दर्शन के लिए निकले थे, जहां रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार (25) तथा देवराज (20) परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कहते हैं। विपिन (13) तथा विकास (11) घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed