फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   man asked for help from CM Yogi In Amethi saying in video his son stuck in Saudi please save him

पिता की करुण पुकार: सीएम साहब मेरे बेटे को बचा लीजिए, सऊदी अरब में फंसा है... उसे प्रताड़ित किया जा रहा

Fri, 08 Nov 2024 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 11:40 PM IST
सार

यूपी में एक पिता ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई। कहा कि मेरे बेटे को बचा लीजिए। वह सऊदी अरब के मदीना शहर में फंसा है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
man asked for help from CM Yogi In Amethi saying in video his son stuck in Saudi please save him
पीड़ित पिता व सऊदी में फंसा बेटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने बेटे को सऊदी अरब में फंसे होने की बात कह रहा है। बिलखते हुए उसने कफील (सेवायोजक) पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जायस कस्बे के नौगजी चौराहे के पास का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति अपने पुत्र का नाम मो. जियाद्दीन बताते हुए मदद की गुहार लगा रहा है। वीडियो में वह कहा रह है कि उसका पुत्र दो माह पहले कुछ लोगों की मदद से वीजा बनवाने के बाद 15 सितंबर 2024 को सऊदी अरब के मदीना शहर गया है। जहां उसे कफील (सेवायोजक) द्वारा वीजे का पैसा मांगते हुए उसके पुत्र को प्रताड़ित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

नौगजी चौराहे के पास का बताया जा रहा युवक

आरोप है कि न ही युवक को खाना दे रहे हैं। न ही दो माह का वेतन दिया है। पीड़ित ने थाने से लेकर डीएम, एसपी, मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री व गृहमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में कुछ सेकंड उसका पुत्र भी मदद मांगता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बोल रहा व्यक्ति जायस के नौगजी चौराहे के पास रहने वाला मुन्ना शाह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed