{"_id":"5e52b3d68ebc3ef3f51dc909","slug":"madrasa-board-examination-will-start-tomorrow-at-seven-centers-amethi-news-lko5101908116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात केंद्रों पर कल शुरू होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात केंद्रों पर कल शुरू होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर मंगलवार को शुरू होगी। रविवार को सात केंद्रों के साथ विभाग परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए न सिर्फ सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर की जांच हुई बल्कि आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार फर्नीचर, पेयजल व अन्य सुविधाओं का भी सत्यापन हुआ। अफसरों के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर जिम्मेदारों ने सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया।
मदरसा बोर्ड परीक्षा प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार जिले के सात इंटर कॉलेजों में मंगलवार से शुरू होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने की कोशिश में जुटे जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों के अलावा नामित सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व सचल दल के सदस्यों ने रविवार को केंद्रों का निरीक्षण कर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सिटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, प्रसाधन, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था आदि का बारीकी से जायजा लिया गया।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक व शिक्षक केंद्र पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता कायम रखने का निर्देश दिया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर नकल होने तथा गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मदरसा बोर्ड में जिले में संचालित 37 मदरसों में अध्ययनरत 2,440 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में सेकेंडरी अरबी (मुंशी) में 768 परीक्षार्थी, सेकेंडरी अरबी (मौलवी) में 604, सीनियर सेकेंडरी अरबी (आलिम) में 324, कामिल में 563 परीक्षार्थी व फाजिल में 181 समेत कुल 2,440 विद्यार्थी शामिल होंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि परीक्षा के जीआईसी जायस, अलीमिया पब्लिक इंकॉ बहादुपुर, श्री चंद्रभवन शुक्ल इंकॉ दरपीपुर, बीएसएन इंकॉ जगदीशपुर, श्री रामसुमिरन उपाध्याय इंकॉ रानीगंज, मॉ विद्या देवी गर्ल्स इंकॉ जगदीशपुर तथा श्री राधेश्याम सिंह इंकॉ दादरा को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा की निगरानी करने के लिए तीन सचल दल का गठन किया गया है। प्रत्येक सचल दल में दो पुरुष शिक्षक के साथ एक महिला शिक्षक को नामित किया गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में डीआईओएस, बीएसए व प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अगुवाई में गठित सचल दल को परीक्षा की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।