फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lucknow-varanasi intercity will run after 409 days

409 दिन बाद चलेगी लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी

Sat, 03 Jul 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-varanasi intercity will run after 409 days
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 409 दिन बाद सोमवार से बहाल होगा। यात्रियों की परेशानी व उनकी मांग पर विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। ट्रेन पर आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ के साथ रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी, प्रतापगढ़, भदोही व वाराणसी में नौकरी करने वालों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं। कोविड संक्रमण काल में विभाग ने 22 मार्च 2020 से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर विभाग ने 409 दिन बाद सोमवार से ट्रेन संचालित करने का निर्देश दिया है। ट्रेन चलने से लखनऊ, बछरावां, निगोहा, फुसरतगंज, रायबरेली, जायस, गौरीगंज, प्रतापगढ़, भदोही व वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इंटरसिटी में मासिक पास व साधारण टिकट पर यात्रा की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी। ट्रेन से यात्रा करने वालों को ट्रेन आगमन से चार घंटे पूर्व ऑनलाइन या बुकिंग काउंटर से आरक्षित टिकट कराना पड़ेगा।

स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित इंटरसिटी सोमवार से अप/डाउन में अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस पर फिलहाल आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्री ऑनलाइन या बुकिंग काउंटर से आरक्षित टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed