फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Love and loyalty are the fundamentals of life

Amethi News: प्रेम और निष्ठा ही जीवन का मूल आधार

Sun, 30 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Love and loyalty are the fundamentals of life
बाजारशुकुल के खेममऊ में कथा सुनते श्रद्धालु।स्त्रोत-आयोजक
बाजारशुकुल। खेममऊ गांव स्थित बांकेवीर बाबा देवस्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन प्रवाचक शांतिभूषण महाराज ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने प्रेम और निष्ठा को ही जीवन का मूल आधार बताया।
विज्ञापन




प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से रुक्मिणी का विवाह केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि यह जीव और ब्रह्म के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि जिस प्रकार रुक्मिणी ने अपनी दृढ़ निष्ठा और सच्चे प्रेम से भगवान को प्राप्त किया, उसी प्रकार मनुष्य को भी मोह-माया त्याग कर सच्ची भक्ति और विश्वास से प्रभु की शरण लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति में ही अपार शक्ति है, जो सभी कष्टों का निवारण करती है। कथा के दौरान जैसे ही रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विवाह की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रामसुंदर यादव, कृष्णतीर्थ मिश्र, मंजू, काजल, संजू ,रिंकी, विमल, पूजा, पारुल, माया तिवारी, अंजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed