फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Listen to the pain of others...

Amethi News: दूसरों का दुख थोड़ा सुन लीजिए....

Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Listen to the pain of others...
अमेठी। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व फल वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना की। इधर, रणंजय इंटर कॉलेज के मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कवि विकास बौखल ने पढ़ा कि-कहे मोदी जी न खाएंगे न खाने देंगे, बनवाएंगे शौचालय मगर जाने नहीं देंगे। विजय माल्या जब तक नहीं लौटेगा, माल लेकर 15 लाख खाते में आने नहीं देंगे। इस पर खूब तालियां बजीं। राजस्थान के कवि कुंवर जावेद ने पढ़ा कि कागजी फूलों में खुशबू तो नहीं होती, इत्र उनपे भी छिड़क दो तो वो भी महक जाती है।
विज्ञापन

प्रयागराज की कवियत्री वंदना शुक्ला ने पढ़ा कि प्यार के फंदे को आप बुन लीजिए, दूसरों का दुख थोड़ा सुन लीजिए। आपकी राह में फूल बिछ जाएंगे, गैरों की राह के शूल चुन लीजिए.. ने श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। बाराबंकी के कवि राम किशोर तिवारी ने पढ़ा कि लाल लाल आंखें हुई भौहें हुई कुटिल, बोली झांसी नहीं दूंगी प्राणों से भी प्यारी है..पर खूब तालियां बजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कवियत्री रजिया सुलतान ,प्रीती पाण्डेय प्रमोद द्विवेदी, संदीप शरारती, कृति चौबे की कविताओं ने समाज को जागरूक करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल, अनुपम पांडेय, जिला महासचिव अनिल सिंह, अधिवक्ता रवि शुक्ला, ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल, अर्जुन पासी, फरमान वारसी, प्रेम नारायण तिवारी, नरसिंह बहादुर सिंह, ममता पांडेय, मनीषा सिंह, पुष्पा दूबे, नरसिंह दीपक सिंह, पुष्पा दूबे, अंजलि तिवारी आदि मौजूद रहे।

काटा गया केक
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सोनू सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय के सामने सोनिया गांधी के जन्म दिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही पनियार, संग्रामपुर, भादर, जगदीशपुर, जामों, भेटुआ समेत अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed