फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lineman scorched on pole, dies

खंभे पर चढ़ा संविदा लाइनमैन झुलसा, मौत

Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lineman scorched on pole, dies
13 : संग्रामपुर : छाछा गांव के पास जर्जर पड़ा मालती नदी का पुल। -संवाद - फोटो : AMETHI
शाहगढ़ (अमेठी)। पनियार विद्युत उपकेंद्र के चंदौकी गांव में फॉल्ट दुरुस्त करने खंभे पर चढ़ा एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। लाइनमैन की करंट से मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आधी रात तक अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। देर रात मौके पर पहुंचे एसडीएम के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर मजरे मुड़ियापुर गांव का रहने वाला अजय यादव (25) पनियार विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर काम करता था। शनिवार रात नौ बजे के करीब वह पावर हाउस सेे शटडाउन लेने के बाद चंदौकी गांव में बिजली सही करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी बीच अचानक सप्लाई शुरू हो जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

घटना में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। संविदा लाइनमैन की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुंशीगंज पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों का कहना था कि शटडाउन लेने के बाद बिजली की सप्लाई कैसे दी गई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। जाम की सूचना पर एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य देर रात घटना स्थल व उसके बाद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। एसडीएम के समझाने व कार्रवाई के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन शांत होने के बाद पुलिस ने अजय के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं स्मृति
गौरीगंज। हादसे की जानकारी के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार दोपहर अचानक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गईं। स्मृति ने परिवारीजनों को ढांड़स बंधाते हुए न सिर्फ उनकी पूरी बात सुनी बल्कि मौके पर मौजूद अफसरों को पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया। स्मृति ने पुलिस अफसरों से कहा कि मामले में केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच करें। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed