{"_id":"66c65c34d3e55805650f9b97","slug":"lightning-strikes-woman-grazing-cattle-she-dies-amethi-news-c-96-1-lu11005-124182-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मवेशी चरा रही महिला पर गिरी बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मवेशी चरा रही महिला पर गिरी बिजली, मौत
Thu, 22 Aug 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गांव के बाहर मवेशी चरा रही एक महिला पर बुधवार दोपहर बाद तेज कड़क के साथ बिजली गिर गई। इससे महिला मरणासन्न होकर मौके पर गिर गई। ग्रामीण और परिजन फौरन महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुंशीगंज थाना थाना क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी देवराज यादव की पत्नी श्रीमती (48) वर्ष बुधवार की दोपहर मवेशी लेकर गांव के बाहर चराने गई थी। तभी अचानक बारिश होने लगी, साथ ही बिजली भी कड़कने लगी। महिला बारिश से बचाव नहीं कर पाई थी। तभी तेज कड़ाके के साथ उस पर बिजली गिर गई। वह बुरी तरह झुलस कर मौके पर ही गिर गई।
बिजली कड़कने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। मरणासन्न पड़ी श्रीमती को ग्रामीण व परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम अमेठी आशीष कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से महिला की मौत हुई है। टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल कर आश्रित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।