फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   light pillers on road may cause for road accident

सड़क से सटे बिजली के पोल, हादसे की आशंका

Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
light pillers on road may cause for road accident
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी कालिकन मोड़ से संग्रामपुर चौराहे तक सड़क के चौड़ीकरण में कई बिजली के पोल सड़क से बेहद करीब आ गए हैं। सड़कों से सटे बिजली के पोल सड़क से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। कई पोल तो ऐसे हैं जो सड़क के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन

संग्रामपुर को अमेठी से जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ जाने से किनारे पर लगे बिजली के पोल कई जगह सड़क के दायरे में आ रहे हैं। शंकरपुर चौराहा के पास से होकर गुजर रहे बिजली के पोल से हाई वोल्टेज सप्लाई के तार गुजर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई वाहन इस पोल से टकराया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

राहगीर विनय पांडेय, अशोक शुक्ला, राम मूरत, अभिषेक तिवारी, शंकर तिवारी, विनय भूषण व माता प्रसाद ने बताया कि सड़क से सटे बिजली के पोल काफी खतरनाक हैं। सड़क के दायरे में आ गए पोल व स्टे तार कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं। जरौटा से टिकरिया के आसपास सड़कों के किनारे खड़े बिजली के पोल राहगीरों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के ओवरटेक करने या एक दूसरे वाहन के बगल से गुजरने वाले वाहनों की इन बिजली के पोल से टकराने की आशंका हमेशा बनी रहती है। लेकिन विभाग के जिम्मेदार इस मामले पर संजीदा नहीं दिखाई दे रहे हैं। कुटिया चौराहा से आगे अधिकांश बिजली का पोल सड़क से सट गए हैं। शुकुलपुर उपकेंद्र के जेई दर्पण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है। विभाग को पत्राचार करके जल्दी सड़क से सटे बिजली के पोल को किनारे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed