फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   life has no meaning without love

Amethi News: प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं

Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
life has no meaning without love
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के नंदौर गांव में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन प्रवाचक पं. सुभाष पांडेय ने प्रभु श्रीराम व माता सीता के विवाह सहित कई प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है।
विज्ञापन




प्रवाचक ने कहा कि रामकथा सुनने से मनुष्य को मुक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। अहंकार और क्रोध के आने पर मनुष्य का विवेक और बल दोनों क्षीण हो जाता है। धनुषभंग का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि स्वयंवर में सभी राजा अपने बल के अहंकार से भरे हुए थे। इसलिए कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं सका। धनुषभंग के बाद अपनी शक्ति के अहंकार में पहुंचे परशुराम ने अपना प्रभाव दिखाना चाहा। लक्ष्मण ने बार-बार क्रोध दिला कर उनकी शक्ति को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन




कहा कि भाव बिना भक्ति संभव नहीं है। जिस प्रकार भगवान राम का जीवन भाव से भरा है। उसी प्रकार माता सीता भी भक्ति का रूप हैं। इस मौके पर प्रधान जयशंकर दुबे, अवधेश तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला, ईश्वर प्रसाद, सुशील, रफीक, राम औतार, राम मिलन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed