फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Himanshu scored 64 runs in the UP T20 League.

Amethi News: यूपी टी 20 लीग में हिमांशु ने बनाए 64 रन

Thu, 27 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Himanshu scored 64 runs in the UP T20 League.
संग्रामपुर। खरेथू नेवादा कनू गांव के हिमांशु सिंह ने यूपी टी 20 लीग में मंगलवार को काशी रुद्राक्ष के खिलाफ 41 गेंदों पर 64 रन बनाए। लखनऊ फाल्कन्स के सलामी बल्लेबाज हिमांशु ने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनके प्रदर्शन से परिवार और गांव के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


हिमांशु का अगस्त 2026 में बल्लेबाज के रूप में लखनऊ फाल्कन्स की टीम में चयन हुआ था। यह उनका यूपी टी 20 लीग का पहला सत्र है। नोएडा के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने दो गेंदों पर छह रन बनाए थे। दूसरे मैच में काशी रुद्राक्ष के खिलाफ 22 गेंदों पर 36 रन बनाए।
विज्ञापन


मंगलवार को इसी टीम के खिलाफ 64 रन बनाए। तीनों मुकाबलों में हिमांशु ने सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभाली। हिमांशु ने वर्ष 2019 में लखनऊ की पार्थ एकेडमी से क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू किया था। इससे पहले खरेथू गांव के बिना सुविधाओं वाले खेल मैदान में बाबा दिवंगत भारत सिंह की देखरेख में क्रिकेट की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलो इंडिया के तहत अमेठी की तत्कालीन सांसद स्मृति ईरानी के सहयोग से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में पहला ट्रायल दिया था। हिमांशु के पिता हरिकेश सिंह लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां कुसुमलता गृहिणी हैं। भाई प्रियांशु, चाचा राजेंद्र सिंह सहित परिवार के लोग उनके प्रदर्शन से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed