{"_id":"5f3ab0908ebc3e3cfd42cd6d","slug":"level-3-hospital-amethi-news-lko5355074199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवल-3 में परिवर्तित होगा तिलोई का रेफरल अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेवल-3 में परिवर्तित होगा तिलोई का रेफरल अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए शासन ने अमेठी के तिलोई में संचालित 200 बेड वाले रेफरल हास्पिटल को लेवल-3 अस्पताल के रूप में उच्चीकृत करने का निर्णय लिया है। शासन का निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। अब गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों को लखनऊ नहीं रेफर किया जाएगा।
कोरोना के हर रोज मिल रहे नए मरीजों को देखते हुए शासन ने अयोध्या मंडल के अमेठी जिले में लेवल-3 अस्पताल संचालित कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए तिलोई में संचालित 200 बेड के रेफरल अस्पताल को चिन्हित किया गया है। शासन का निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल अस्पताल को लेवल-3 अस्पताल के रूप में उच्चीकृत करने की कवायद शुरू कर दी है।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक रेफरल अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। कहा कि अस्पताल में 200 बेड की सुविधा है। लेवल-3 के हिसाब से अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को सुसज्जित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बताया कि जल्द ही यहां पर 10 वेंटिलेटर स्थापित करा दिया जाएगा। अब गंभीर रूप से बीमार कोरोना संक्रमितों को लखनऊ के बजाए तिलोई में भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। अब तक अयोध्या मंडल में लेवल-3 अस्पताल की व्यवस्था नहीं थी।
इनका होता है एल-3 में इलाज
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य कोरोना संक्रमितों का इलाज कोविड लेवल-1, गंभीर लक्षण वाले संक्रमितों का इलाज लेवल-2 अस्पताल में किया जाता है। कोरोना संक्रमित ऐसे अति गंभीर मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 फीसदी से नीचे होता है उन्हें एल-3 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाता है।
बताया कि अब तक गंभीर रूप से बीमार छह संक्रमित अंबेडकरनगर व चार अयोध्या स्थित लेवल-2 हास्पिटल भेजे जा चुके हैं। अति गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को लखनऊ स्थित एल-3 अस्पताल में अमेठी से डिस्चार्ज कर भर्ती कराया जा चुका है।