फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Less convenience, more trouble

Amethi News: सहूलियत कम, मुसीबत ज्यादा

Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Less convenience, more trouble
 संग्रामपुर अंडरपास में भरा बारिश का पानी। संवाद
अमेठी। जिले में बने पांच अंडरपास अब सहूलियत कम मुसीबत ज्यादा साबित हो रहे हैं। बारिश की वजह से इन सभी में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत अमेठी के कालिकन धाम मार्ग पर बने अंडरपास से हो रही है। यहां पिछले 10 दिनाें से जलभराव है और लगभग 50 हजार ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



संग्रामपुर-अमेठी मार्ग पर वर्ष 2018 में अंडरपास से आवागमन शुरू हुआ। हर साल बारिश में इस अंडरपास में पानी भर जाता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन औसतन 15 हजार लोग आवागमन करते हैं। कालिकन धाम जाने के लिए सोमवार और शुक्रवार को भीड़ बढ़ जाती है। इस बार भी बारिश में जलभराव के चलते आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



आसपास के गांव के लोगों और श्रद्धालुओं के अलावा छात्र-छात्राओं और दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में काफी कठिनाई होती है। आरआरआरपीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिव प्रताप इंटर कॉलेज, सुषमा देवी महाविद्यालय और आईटीआई कोरारी जाने के लिए यह सुगम रास्ता है, लेकिन बारिश के पानी भरे अंडरपास को पार करना चुनौती बन जाता है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि अंडरपास से पानी निकालने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही इस समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकालने में पंपिंग सेट भी हो गए फेल
जगदीशपुर (अमेठी)। बाजार शुक्ल रोड, पीरपुर, वारिसगंज और पूरे भगवानदीन स्थित अंडरपासों में भी बारिश के बाद जलजमाव हो गया है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के दौरे से पहले ठेकेदारों ने पंपिंग सेट लगाए, लेकिन पाइप के ऊंचा रहने से तलहटी का पानी बाहर नहीं निकल पाया। सड़क पर अभी भी पानी और कीचड़ है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। इन चारों अंडरपास से भी बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं जो आजकल रोज मुश्किलों से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed