फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lehengas and silk sarees are attracting married women

Amethi News: सुहागिनों को लुभा रहे लहंगे व सिल्क की साड़ियां

Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lehengas and silk sarees are attracting married women
अमेठी सिटी। पति की लंबी उम्र को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं इन दिनों नई साड़ी व कपड़ों की खरीदारी में जुटी हैं। करवा चौथ को लेकर बाजार सज गए हैं। बाजारों में मौजूद गुजराती लहंगे व सिल्क साड़ी की अधिक मांग है। महिलाओं को ये साड़ियां और लहंगे खूब भा रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो हर दिन पांच से छह लहंगे बिक रहे हैं।
विज्ञापन



सुहागिनों का सबसे खास पर्व करवा चौथ 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सज गए हैं। सिल्क की साड़ियां, लहंगा, लाचा और प्लाजो की खूब मांग है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी खुश हैं। सिल्क की साड़ी 1500 रुपये से लेकर 10 रुपये हजार तक बिक रही है। नई नवेली दुल्हनें लहंगे पर जोर दे रही हैं। जबकि लहंगा तीन से 25 हजार रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज कस्बा स्थित कपड़ा व्यापारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से ही सिल्क साड़ियों और अनारकली सूट का चलन था। इस पर डिजाइनरों ने अलग तरह के प्रयोग कर डिजाइनर साड़ियों और सूट को मार्केट में उतारा है। नवविवाहिता खास तौर पर लहंगा, बार्बी अनारकली और हैवी बेलवेट चोली सूट पसंद कर रही हैं। व्यापारी रामेंद्र कुमार बताया कि सिल्क की साड़ियों सहित लहंगा व अनारकली सूट की ज्यादा मांग है। उम्मीद है कि त्योहार पर व्यापार अच्छा रहेगा। बताया कि बार्बी अनारकली सूट में हल्के और प्यारे डिजाइन हैं। जिसे पहनने पर नवविवाहितों को आकर्षक लुक मिलता है। वहीं कपड़ा व्यापारी रसूल बख्श ने बताया कि सिल्क की साड़ी 1500 से 10 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसकी मांग ज्यादा है। उम्मीद है कि इस बार व्यापार अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चूड़ियों संग खनकेंगे नक्काशीदार कंगन
हर सुहागिन करवा चौथ पर चूड़ी भी जरूर खरीदती हैं। इस बार बाजार में नक्काशीदार कंगनों की धूम है। 50 से 300 रुपये जोड़ी में मिलने वाले ये कंगन खूब पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं लाल और महरून रंग के कंगन ज्यादा पसंद कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि करवा चौथ पर बाजार काफी सुधरा है। महिलाएं खूब खरीदारी कर रहीं हैं। करवा चौथ तक चूड़ियों की खूब बिक्री होगी।




शृंगार के लिए ब्रांडेड सामान की मांग
शृंगार के सामान को लेकर महिलाओं में ब्रांड प्रेम झलक रहा है। सिंदूर, बिंदी, लिपस्टिक, फेस क्रीम आदि सब ब्रांडेड खरीद रहीं हैं। सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री करने वाले समीर बताते हैं कि पहले महिलाएं ब्रांड पर ज्यादा जोर नहीं देती थी, लेकिन अब अलग-अलग तरह के ब्रांड उनकी पसंद बन गए हैं। महिलाएं दुकान पर आकर ब्रांडेड सामान की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed