Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Leaders remained under house arrest, surveillance was done on the border

Amethi News: नजरबंद रहे नेता, सीमा पर की गई निगरानी

Thu, 19 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leaders remained under house arrest, surveillance was done on the border
 जायस ​स्थित आवास पर पुलिस की निगरानी में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
अमेठी सिटी। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए की गई पुलिस की कड़ी चौकसी के बाद भी तमाम कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं, बुधवार को भी जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी अपने आवास पर पुलिस की निगरानी में रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था। प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर एक दिन पहले ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित कई पदाधिकारियों को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया था। फुरसतगंज व इन्हौना बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर ट्रेन, बस व निजी वाहन से लखनऊ पहुंचे गए।
विज्ञापन

राम लखन शुक्ल, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों के शामिल होने से पुलिस की निगरानी जिले में फ्लाॅप साबित हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए नेताओं को नजरबंद किया गया है। इसके बाद भी लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में अमेठी की भागीदारी उम्मीद से अधिक रही। अमेठी के करीब पांच हजार कार्यकर्ता लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजरबंद रहे कांग्रेस पदाधिकारी

भादर (अमेठी)। आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले ब्लाॅक क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मंडल अध्यक्ष पवन दूबे के जत्थे को बैधिकपुर के पास पुलिस ने रोक लिया। पूर्व कांग्रेस युवा महासचिव व प्रवक्ता प्रांजल तिवारी को उनके घर परसोइया में नजरबंद किया गया, तो पीसीसी देवेंद्र सिंह गप्पू को उनके निवास आलमपुर में नजरबंद रहे। मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह को भी उनके आवास पीपरपुर में नजरबंद रखा गया। जिला महासचिव सुनील सिंह को उनके आवास भदांव में नजरबंद किया गया था। (संवाद)

पुलिस की निगरानी में रहे नेता

जामो (अमेठी)। विधानसभा के घेराव की तैयारी में जुटे ब्लाॅक अध्यक्ष राम मनोहर सरोज को मंगलवार देर शाम नजरबंद किया गया। विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के पूर्व प्रत्याशी विजय पासी अपने आवास चिटौहुला में पुलिस के पहरे में रहे। कांग्रेस नेता गीता सिंह की अगुवाई में अभय दत्त चतुर्वेदी, महादेव पांडेय, महेश तिवारी, कन्हैयालाल कनौजिया सहित कई लोग बुधवार की सुबह चार पहिया वाहन से लखनऊ जाने की तैयारी में थे। इन लोगों को गीता सिंह के आवास जगदीशपुर में नजरबंद कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। (संवाद)


दूसरे दिन दोपहर तक नजरबंद रहे कांग्रेस नेता
अमेठी। कांग्रेसियों के लखनऊ कूच करने से पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया था। दूसरे दिन बुधवार को भी कांग्रेस नेताओं के घर पर पुलिस मौजूद रही। अमेठी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी को पुलिस ने दूसरे दिन भी बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें नजरबंद किया गया है। बुधवार दोपहर तक वह पुलिस के पहरे में रहे। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी भी नजरबंद किए गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed