{"_id":"66dcb9a87731ad932a009c04","slug":"lawyers-protest-in-murder-case-of-female-advocate-amethi-news-c-96-1-ame1002-125129-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में वकीलों ने किया प्रदर्शन
Sun, 08 Sep 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता
अमेठी सिटी। कासगंज में महिला अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या करने का मामला जिले में भी तूल पकड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, वहीं तिलोई में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट में सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अधिवक्ता कासगंज में महिला अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या करने के मामले में विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मृतक महिला अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित करते हुए सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष श्रीराम सरोज, पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं, तिलोई तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता निंदा प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता रामकिशोर मिश्रा, रामकृष्ण भारतीय, घनश्याम मिश्रा,शिव कुमार सिंह, पवन कुमार शुक्ला, विनोद मिश्रा, संजय मिश्रा, शिव मूर्ति जायसवाल आदि वकील मौजूद रहे।