Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers' protest continues

Amethi News: वकीलों का विरोध-प्रदर्शन जारी

Fri, 09 Jan 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' protest continues
मुसाफिरखाना तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अ​धिवकता। स्रोत : स्थानीय नागरिक
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के कार्य व्यवहार के विरोध में बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ता एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में भ्रमण किया। अधिवक्ताओं ने शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। निर्णय न आने की स्थिति में महापंचायत बुलाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ताओं का आक्रोश 30 दिसंबर से बना हुआ है। आंदोलन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। वादकारियों को सुनवाई तारीख आगे बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन



आरोप लगाया गया कि प्रशासनिक निर्णयों में अधिवक्ताओं की बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार एसोसिएशन ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। एसडीएम का स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखने की बात कही गई। मुसाफिरखाना बार एसोसिएशन को अन्य जिलों का भी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाराबंकी, प्रतापगढ़ और अमेठी तहसील के अधिवक्ताओं ने समर्थन जताते हुए न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि समाधान न होने की दशा में आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं की भागीदारी से महापंचायत आयोजित होगी। प्रदर्शन के समय राजन सिंह, संजय शुक्ल, संजय मिश्र, केके सिंह, अंजनी मिश्रा, रमेश मिश्रा, रमानाथ तिवारी, दुर्गा शंकर तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed