फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers protest

Amethi News: वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 06 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest
 मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​​धिवक्ता। स्र्रोत संगठन
मुसाफिरखाना। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भी तहसील परिसर और तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते अदालतों में न्यायिक कार्य ठप रहा। वादोंं की सुनवाई न होने से वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन




एसडीएम की अदालत में 16, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 48, तहसीलदार की अदालत में 43, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 25 और नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में 80 मुकदमे सूचीबद्ध थे। अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण 30 दिसंबर से लगातार न्यायिक कार्य ठप है, जिससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले वादकारी बिना सुनवाई के लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन के बाद बार एसोसिएशन सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि एसडीएम का स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि सप्ताह में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को रजिस्ट्री का कार्य नहीं होगा। इस मौके पर सचिव राजीव कुमार तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, सत्यम शुक्ल, संजय मिश्र, संजय सिंह, अनुपम पांडेय, ललित चौबे, भास्कर चौबे, प्रमोद श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed