{"_id":"653555de1b44c8a41508bbf6","slug":"last-rites-of-youth-under-tight-security-four-accused-absconding-amethi-news-c-96-1-ame1002-7470-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कड़ी सुरक्षा में युवक का अंतिम संस्कार, चार आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कड़ी सुरक्षा में युवक का अंतिम संस्कार, चार आरोपी फरार
विज्ञापन
अमेठी। जायस कस्बे के चौधराना मोहल्ले में पिटाई से मृत युवक के शव का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित चौधराना मोहल्ला निवासी जितेंद्र (29) की शुक्रवार की रात पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पिटाई कर दी थी। विवाद में चाचा हरिश्चंद्र व किरन भी घायल हो गए थे। उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। किरन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार की शाम जितेंद्र का शव घर पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार रोहित व अजय का चालान कोर्ट भेज दिया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
घायल पिता का चल रहा उपचार
अमेठी। जितेंद्र की मौत की सूचना पर पुत्र को देखने आ रहे पिता बाबूलाल पर भी रास्ते में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। घायल पिता का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बाबूलाल का मेडिकल कराते हुए दर्ज केस में परिजनों के बयान के अनुसार धारा में बढ़ोत्तरी की है।
अनाथ हो गए दो मासूम
जितेंद्र ही परिवार का सहारा था। मृतक जितेंद्र पटियाला में नौकरी करके परिवार चलाता था। इन दिनों घर आया हुआ था। जितेंद्र की मौत से एक माह की दुधमुंही बच्ची व दो साल का बेटा अनाथ हो गया। पति की मौत से पत्नी किरन का रो-रो कर बुरा हाल है।
पिता पर हमले की हो रही जांच
एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बाबूलाल पर परिजन हमला होने का आरोप लगा रहे हैं। बाबूलाल का मेडिकल कराने के बाद बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।