{"_id":"64c1615a8c8291c8060b8794","slug":"lakhs-stolen-from-teachers-house-amethi-news-c-96-1-slko1003-2442-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
Wed, 26 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाने के धौरहरा गांव में शिक्षक समेत दो घरों से लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
धौरहरा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि वह शिक्षक है। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए लखनऊ गए थे। बुधवार की शाम को जब वह लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी। संतोष सिंह के मुताबिक घर में रखी नकदी समेत सात लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। बताया कि गांव निवासी प्रेम सिंह के यहां भी चोरी हुई है। एसओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। एसपी डाॅ. इलामारन जी ने बताया कि एसओ से जानकारी की जा रही है।