{"_id":"638b95346a0b4e59153950a1","slug":"krishna-and-preeti-topped-the-race-amethi-news-lko6601435146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कृष्णा और प्रीति दौड़ में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कृष्णा और प्रीति दौड़ में रहे अव्वल
विज्ञापन
गौरीगंज : मनीपुर में आयोजित निशक्त खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। -संवाद
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को कंपोजिट स्कूल मनीपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। दौड़ में कृष्णा पांडेय व प्रीति ने बाजी मारी।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन कंपोजिट स्कूल मनीपुर मैदान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकसी व फुटबाल प्रतियोगिता हुई। वहीं विभिन्न विषयों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मानसिक मंद 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष्णा पांडेय, विकास व ज्योति ने बाजी मारी। जबकि बालिका वर्ग में प्रीति, अर्पिता व किरन तो दृष्टि बाधित बालिका वर्ग में रोशनी, लक्ष्मी व काजल क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
गुब्बारा फोड़ो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हिमांशु, राजन व विकास तो बालिका वर्ग में काजल, नीतू व किरन विजयी रहे। छूकर पहचानो बालिका वर्ग में रोशनी, लक्ष्मी व अजीत जीते। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में कन्हैया, कृष्णा पांडेय व रोहित तो बालिका वर्ग में काजल, ज्योति व शिवांशी तो चम्मच दौड़ बालक वर्ग में तस्लीम, हिमांशु व विकास तथा बालिका वर्ग में ज्योति, काजल व अर्चना क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। दृष्टि बाधित चम्मच दौड़ में अमित, सृजल कुंवर तथा रविशंकर तो मुर्गा दौड़ में बालक वर्ग में रौनक, मनोज व हिमांशु, तथा दौड़ बालक वर्ग में राजवीर, राजन व अनंत तथा बालिका वर्ग सुहाना बानो, वंदना व किरन ने पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
अस्थिर बाधित 50 मीटर बालक वर्ग में कन्हैयालाल, राजदेव, मनीप्रकाश तथा रविशंकर तथा बालिका वर्ग में रवि, अंसरीना व अर्चना ने जीत दर्ज कराई। जलेबी दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु, सौरभ, विकास व बालिका वर्ग में नीतू, काजल तथा सुहाना बानो तथा सुलेख प्रतियोगिता में अजय, अतुल व अनुराग तथा कला प्रतियोगिता में ज्योति, विकास व तस्लीम विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता के बाद सीडीओ सान्या छाबड़ा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बीएसए संगीता सिंह के साथ डीसी अरुण कुमार त्रिपाठी व डॉ. संतोष सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।