फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kovid vaccination intensified in Amethi

अमेठी में तेज हुआ कोविड टीकाकरण

Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination intensified in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने में जुटा है। इसके लिए सर्विलांस टीम के जरिये लोगों को जागरूक कर न्याय पंचायतवार कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में अब तक 4,31,848 को पहली, 79,241 दूसरी डोज को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

अगस्त में 13,11,479 लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकों की आपूर्ति व वितरण कर लक्ष्य पूरा कराने में जुटा है। टीकाकरण लक्ष्य पूरा हो सके इसके लिए कोविशील्ड व कोवैक्सीन की पर्याप्त डोज की आपूर्ति प्राप्त कर न्याय पंचायतवार सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में फैली भ्रांति को दूर करने के लिए सर्विलांस टीम के साथ ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अब तक 4,31,848 लोगों को पहली खुराक तो 79,241 लोगों को दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण कार्य में जिले का मंडल में दूसरा स्थान है। अभियान संचालित कर तीसरी लहर के पहले अधिक से अधिक नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed