फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kisan Congress Morcha staged a protest.

Amethi News: किसान कांग्रेस मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kisan Congress Morcha staged a protest.
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान कांग्रेस के पदा​धिकारी । स्रोत : संगठन
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में खाद की कमी, बिजली कटौती और नहरों में पानी नहीं मिलने की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सूर्यभान तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन



सूर्यभान तिवारी ने कहा कि डीएपी और यूरिया के लिए किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जबकि लगातार बिजली कटौती से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से धान समेत खरीफ की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि खेती बिजली, सिंचाई और उर्वरकों पर निर्भर है, इसलिए किसानों को समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन



ज्ञापन में उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार और नहरों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार मिश्र, बंशराज सिंह, अशोक कुमार तिवारी, गिरजा सिंह, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed