फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Direct train service to Chitrakoot launched.

Amethi News: चित्रकूट के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू

Wed, 09 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Direct train service to Chitrakoot launched.
 अमेठी रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट को मिठाई ​खिलाते भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल। स्रोत: स्थान
अमेठी सिटी। प्रतापगढ़ से चित्रकूट तक विस्तार के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को पहली बार नए रूट पर दौड़ी। पहले दिन अमेठी रेलवे स्टेशन से 22 यात्री चित्रकूट के लिए रवाना हुए। निर्धारित समय पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। चित्रकूट तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से अब लोगों के लिए चित्रकूट धाम की यात्रा आसान हो गई है।
विज्ञापन



अमेठी रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का स्वागत किया। लोको पायलट और ट्रेन स्टाफ को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई गई। पहले दिन चित्रकूट जाने वाले यात्रियों में रामकुमार तिवारी, सुनील कुमार, राजेश वर्मा और अनिल मिश्रा आदि शामिल रहे। यात्रियों ने सीधी ट्रेन शुरू होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन


कासिमपुर गौरीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर भी ट्रेन निर्धारित समय पर पहुंची। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्य और पूर्व जायस नगर पालिका अध्यक्ष महेश सोनकर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ट्रेन स्टाफ को माला पहनाई और मिठाई बांटी गई। भाजपा नेताओं ने इंटरसिटी का चित्रकूट तक विस्तार होने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रयासों के प्रति आभार जताया। कहा कि नई सुविधा से अमेठी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चित्रकूट धाम आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed