फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kidnappers at large, businessman's family terrified

Amethi News: अपहरणकर्ता पकड़ से दूर, भयभीत कारोबारी का परिवार

Sat, 14 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kidnappers at large, businessman's family terrified
मुसाफिरखाना। भीखीपुर के कबाड़ कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि उर्फ बबलू के अपहरण और फिरौती प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि अपहरणकर्ता अब भी पकड़ से दूर हैं। उधर कारोबारी का परिवार दहशत में है। पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन



बुधवार को अपहरण और फिरौती का मामला सामने आने के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे सहित कई मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया। बैंक शाखाओं से धन निकासी संबंधी ब्योरा जुटाया गया। प्रारंभिक जांच में सात लाख 90 हजार रुपये की निकासी की पुष्टि हुई है। यह राशि दबाव में दी गई या किसी पूर्व लेनदेन से जुड़ी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन



जांच के दौरान टीमों ने हरदोई, लखनऊ और अयोध्या सहित आसपास के जनपदों में दबिश दी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों की लोकेशन चिह्नित कर ली गई है और जल्द तथ्य सामने लाए जाएंगे। कारोबारी के बार-बार बयान बदलने से जांच प्रभावित हो रही है। स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी सरवणन टी ने बताया कि व्यापारी के तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। व्यवसायी के अनुसार अयोध्या के चमनगंज में छोड़ने के बाद वह कुमारगंज स्थित रिश्तेदारी में पहुंचा था। परिवार को सूचना दी। बाद में रिश्तेदार ने पुलिस को जानकारी दी थी। तत्काल सूचना न देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed