फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Khushi and Sumit came first in the race

Amethi News: दौड़ में खुशी और सुमित अव्वल

Sat, 08 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Sumit came first in the race
अमेठी सिटी। एक स्कूल-एक खेल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता समाप्त होने पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुमित प्रथम, शिवकुमार द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आरती प्रथम, रूपा द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में बालक वर्ग के शिवकुमार, सुमित और आदित्य ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में रोशनी, आरती और सोनी विजेता रहीं।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की खुशी ने पहला स्थान हासिल किया। सोनी द्वितीय और रूपा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सुमित ने प्रथम, शिवकुमार ने द्वितीय और दिनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आनंद सिंह ने पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और अध्ययन के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता दौरान विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed