फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   kgbv's student ill

वायरल फीवर की चपेट में केजीबीवी की बच्चियां

Fri, 28 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
kgbv's student ill
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय कस्बे में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को अचानक सात बच्चियां बीमार हो गईं। शिक्षकों ने बच्च्यिों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सकों की अनुमति से बालिकाओं को स्कूल लाया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार सुबह अलग-अलग कक्षा में पढ़ने वाली विमला, रेशमी, रूपाली, मोनू, कमलेश, मोहिनी व पूजा को तेज बुखार के साथ खांसी आने लगी। बच्चियों को बीमार देख स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल वार्डेन अंजू ने तत्काल सभी बालिकाओं को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शैलेश गुप्ता ने सभी बालिकाओं का चिकित्सीय परीक्षण व जांच कराने के बाद वायरल फीवर होने की बात बताते हुए उन्हें दवा देकर वापस स्कूल भेज दिया। तीन दिन पहले भी स्कूल की पिंका, राजकुमारी, नीतू निषाद, रेनू निषाद, कोशिका व निशा भी वायरल फीवर की चपेट में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से उपजे हालात
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मौसम परिवर्तन से वायरल फीवर हुआ है। सीएमओ से पत्र व्यवहार करके सभी केजीबीवी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया जाएगा। वार्डेन को बच्चियों की समुचित देखरेख करने के साथ चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
दूषित भोजन से बीमार पड़े दंपती व दो बच्चे
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के पूरे अहिरन का पुरवा वार्ड में भोजन तैयार करते समय छिपकली गिर गई। जानकारी के अभाव में परिवार के सभी सदस्यों ने दूषित भोजन कर लिया। भोजन करने के बाद सभी को उल्टी व दस्त शुरू हुई तो हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से आननफानन पीड़ित सुरेश कुमार व उनकी पत्नी कंचन के अलावा पुत्री कोमल व पुत्र अजुग को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed