{"_id":"67c4ad2c0fe0c404470cbc1a","slug":"kashi-vishwanath-and-anand-vihar-maldatown-express-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-135828-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदाटाउन एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदाटाउन एक्सप्रेस निरस्त
Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ।
दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के साथ आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:36 बजे के बजाय साढ़े तीन घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। ऐसे में प्रयागराज सहित अन्य छोटे स्टेशन की यात्रा करने वाले लोगों को प्रतीक्षा संग परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अतिरिक्त लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे तो हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से गौरीगंज पहुंच कर रवाना हुई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से लेकर एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ व मालदा टाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुई हैं।