फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kanungo posted in Amethi committed suicide

अमेठी में तैनात कानूनगो ने की आत्महत्या

Mon, 04 Jul 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kanungo posted in Amethi committed suicide
18 : जायस : राजस्व निरीक्षक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। अमेठी तहसील में कार्यरत एक राजस्व निरीक्षक का शव रविवार को उनके पैतृक गांव स्थित मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले का खुलासा देर शाम हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जायस थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी रामसागर (52) तिलोई तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। एक माह पूर्व उनकी प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक के पद पर हुई। प्रोन्नति के बाद उन्हें अमेठी तहसील में नियुक्ति मिली थी। उनकी पत्नी गीता देवी दो पुत्र एवं दो पुत्री के साथ रायबरेली में रहती हैं। तिलोई में तैनाती के दौरान रामसागर रायबरेली से ही तहसील आते-जाते थे। लेकिन प्रोन्नति के बाद अमेठी में नियुक्ति मिलने की वजह से अपने घर जायस कोतवाली अंतर्गत कासिमपुर गांव में रुकते थे।
विज्ञापन

रात्रि निवास व भोजन अपनी ससुराल जायस कस्बे के मोहल्ला चौधराना में करते थे। रविवार सुबह वह अपनी ससुराल से अमेठी जाने के लिए निकले थे। लेकिन वहां जाने के बजाए वे कासिमपुर गांव में अपने घर में रुक गए। मृतक के बड़े पुत्र सौरभ ने अपने पिता से दिन में कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब बेटे ने मामा राजेश सोनकर को फोन करके सारी स्थिति से अवगत कराते हुए अमेठी तहसील में कार्यरत अपने पिता के सहकर्मी राजस्व निरीक्षक से बात की। उन लोगों ने बताया कि वे यहां नही आए हैं। न हम लोगों से कोई बात हुई है। देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे मृतक का साला राजेश सोनकर कासिमपुर गया तो उसने देखा कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। कमरे के अंदर झांक कर देखा तो गमछे के सहारे पंखे से शव लटकता दिखाई पड़ा।
यह देख कर उसके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने बताया की बाइक सुबह से ही घर के बाहर खड़ी है। मृतक के साले ने पुलिस तथा अपनी बहन को सूचना दी। कानूनगो की मौत की खबर से कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसडीएम तिलोई फाल्गुनी सिंह, सीओ डॉ. अजय सिंह कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवारीजनों से बात की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवारजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृत राजस्व निरीक्षक के बड़े पुत्र सौरभ ने बताया कि मेरे पिता की जबसे अमेठी में तैनाती हुई थी तब से वे परेशान चल रहे थे। हम लोगों से बताते थे कि लेखपालों द्वारा दबाव बनाकर उल्टी सीधी फाइलों में हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। अब मैं बर्खास्त हो जाऊंगा। इसी वजह से मेरे पिता पिछले कुछ दिनों से अवसाद में रहते थे।

17 : जायस : राम सागर (फाइल फोटो)। -संवाद

17 : जायस : राम सागर (फाइल फोटो)। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed