{"_id":"6980fa36b822b4c0390f8749","slug":"kalash-yatra-taken-out-with-pomp-and-show-amethi-news-c-96-1-ame1022-157912-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
Tue, 03 Feb 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
.शाहगढ़ के नेवादा किशुनगढ़ की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।स्रोत-आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। नेवादा किशुनगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे की ध्वनि पर नाचते-गाते श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए।
कलश यात्रा बहोरखा, नंद महर चौराहा, दहपेल का पुरवा होते हुए शमशेरिया स्थित दुर्गन भवानी धाम पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन गाते हुए आगे बढ़ रही थीं। बच्चों के साथ ही युवाओं की टोली डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते दिखी। दुर्गन भवानी धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया। इसके उपरांत कथा का शुभारंभ हुआ।
वृंदावन धाम से पधारे प्रवाचक बलराम गोस्वामी शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा कराने वाले से अधिक इसे श्रद्धा और ध्यान से सुनने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की विशेष कृपा बरसती है। इसलिए श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनने अवश्य जाना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक चंद्रशेखर तिवारी, अनुपम पांडेय, भूपेंद्र शुक्ल, उमाशंकर मिश्र, काशी प्रसाद मिश्र, उमेश पांडेय, मुकेश मिश्र, राजेश पाठक, विजय किशोर तिवारी, राकेश यादव, ध्रुवराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडेय, अजय भान सिंह, अतुल तिवारी, अभिषेक शुक्ल, दीपू मिश्र, राज बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।