फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   jila panchayat President and Jiyalal ji received invitation for life consecration

Amethi News: जिपं अध्यक्ष और जियालाल जी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

Sun, 07 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat President and Jiyalal ji received invitation for life consecration
अमेठी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि व घटकौर मई स्थित कबीर मठ के जियालाल जी महाराज व एक अन्य को आमंत्रण पत्र मिला है। शनिवार को अयोध्या से पहुंचे कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीम ने दोनों जगह निमंत्रण पत्र पहुंचाया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी ने कहा कि राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने राम मंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ रुपए की धनराशि अर्पित की है। अयोध्या में 2.98 करोड़ की लागत से बन रहे भव्य प्रवेश द्वार में भी सहयोग कर रहे है। अयोध्या में तीन माह तक चलने वाले भंडारे के लिए उद्योगपति राजेश अग्रहरी ने 50 लाख रुपये कीमत के मसाले के सात वाहन अर्पित किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमेठी के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के आमंत्रण पत्र मिलने की जानकारी है।
विज्ञापन



-
कांटों पर चलकर तालाब किया पार
1990 में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में लाखों लोग आंदोलन में कूद पड़े, इसमें अमेठी भी पीछे नहीं रही। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश अग्रहरि बताते हैं कि शहर के हनुमानगढ़ी से 23 कार सेवक का जत्था निकाला, जिसमें वह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क और मुख्य मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी थी। इसके चलते पूरा जत्था पगडंडियों के सहारे निकला। नाला, तालाब, नदी पार करते हुए लोग खेतों की पगडंडी से निकल रहे थे। एक जगह तालाब में अंदर बहुत कांटे थे। उन कांटों पर चलकर कार सेवक तालाब पार किए। रास्ते में पड़ने वाले गांव के लोग रहने और भोजन प्रसाद की व्यवस्था करते थे, और पूरे श्रद्धा भाव से मदद करते थे। उन्होंने कहा कि जब कार्य सेवकों पर गोली बरसाई गई तो वह 100 मीटर की परिधि में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed