फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from farmer's house

Amethi News: किसान के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Sat, 04 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from farmer's house
जगदीशपुर। कटेहटी गांव में बृहस्पतिवार रात किसान जगन्नाथ उपाध्याय के घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व 25 हजार रुपये उठा ले गए। शुक्रवार सुबह घरवालों को वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन



जगन्नाथ के अनुसार, परिवार के सदस्य रात में श्रीमद्भागवत कथा सुनकर लौटे थे। भोजन के बाद पुरुष सदस्य घर के बाहर सो गए, जबकि महिलाएं छत पर सोने चली गईं। इसी दौरान चोर पीछे की खिड़की या छत के रास्ते घर में घुस आए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर भाग निकले। सुबह करीब चार बजे परिवार के सदस्य उठे तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। बक्सा खुला पड़ा था और सामान इधर-उधर फैला हुआ था। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन



अंडे की दुकान से नकदी चोरी
निहालगढ़ निवासी शब्बीर जगदीशपुर कस्बे में अंडे की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात उनकी दुकान से करीब तीन हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बृहस्पतिवार को दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed