फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jaynagar-Anand Vihar Summer Special arrived eight hours late

Amethi News: आठ घंटे लेट पहुंची जयनगर-आनंद विहार समर स्पेशल

Sun, 09 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jaynagar-Anand Vihar Summer Special arrived eight hours late
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। वाराणसी से चलकर गौरीगंज होते हुए लखनऊ तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार को रायबरेली तक संचालित हुई। शनिवार को जयनगर-आनंद विहार समर स्पेशल का परिचालन विलंब से हुआ। ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



जयनगर-आंनद विहार के बीच संचालित समर स्पेशल ट्रेन का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। ट्रेन के विलंब से संचालित होने से यात्रियों का पूरा दिन इंतजार में बीत जाता है। शनिवार को अमेठी स्टेशन पर ट्रेन के आने का समय सुबह 6:50 बजे से पहले यात्री पहुंच गए। स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन साढ़े आठ घंटे विलंब से चल रही है। दोपहर 3:40 बजे तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सहित अन्य लोग लखनऊ की यात्रा करते हैं। बृहस्पतिवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ रायबरेली तक हुआ। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नहीं दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनें भी 50 मिनट से एक घंटे विलंब से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनें विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सूचना देने के साथ प्रतीक्षा करने की व्यवस्था वेटिंग हॉल में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed