{"_id":"6a98730cbd4920e4bc07fd21","slug":"jai-kishan-and-chandni-emerged-as-winners-in-chess-amethi-news-c-96-1-ame1002-174804-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शतरंज में जय किशन व चांदनी रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शतरंज में जय किशन व चांदनी रहीं विजेता
Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में मिशन प्रबोधन के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने एकाग्रता, रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में जय किशन ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोहित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चांदनी देवी ने बाजी मारी, जबकि अंजलि साहू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी की चाल को समझते हुए रणनीति के साथ खेल का प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में चांदनी साहू प्रथम और अल्सिफा द्वितीय स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने निर्धारित नियमों के अनुसार मुकाबले में अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।