{"_id":"66e35009595fb9f2cf09e784","slug":"jagdishpur-chcs-services-taken-stock-of-amethi-news-c-96-1-ame1010-125448-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जगदीशपुर सीएचसी की सेवाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जगदीशपुर सीएचसी की सेवाओं का लिया जायजा
Fri, 13 Sep 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में जायजा लेती टीम
जगदीशपुर (अमेठी)। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की दो सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंची। टीम ने सीएचसी की सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। तीन दिवसीय दौरे पर आई दो सदस्यीय टीम में देहरादून से वंदना ठाकुर और दिल्ली से डाॅ. आदर्श प्रिया आजाद ने अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया।
टीम ने लेबर रूम, ओपीडी, फार्मेसी लैब, दवा वितरण केंद्र व मरीजों के रिकॉर्ड की जांच की। अस्पताल में उपलब्ध संसाधन एवं दवाइयों की उपलब्धता के साथ ही चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से सुविधाओं की जानकारी ली।