{"_id":"66da27b158e2b329af045f04","slug":"jackal-terror-in-jagdishpur-industrial-area-amethi-news-c-96-1-gon1004-125048-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में सियार का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में सियार का आतंक
Fri, 06 Sep 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के जगदीशपुर में सियार के आतंक से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वन विभाग से शिकायत कर सियारों को पकड़वाने की मांग की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि सियार जंगल से आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं।
जिले के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में एक फैक्टरी के पास टाउनशिप बनाया गया है। बड़ी संख्या में फैक्टरी के अधिकारी, कर्मचारी सपरिवार निवास कर रहे हैं। लोगों में भय बना हुआ है कि सियारों का झुंड बच्चों व बड़ों पर कभी भी हमला कर सकता है। बहराइच का मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है। ऐसे में उन्होंने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है।
फैक्टरी के महाप्रबंधक प्रशासन अभिनव सिन्हा की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सियारों का समूह टाउनशिप के लोगों पर हमला कर सकता है। वन अधिकारी को संबोधित पत्र में कहा है कि सियारों को पकड़कर बस्ती से कहीं दूर छोड़ दिया जाए। जिससे किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि उस क्षेत्र में बहुत दिनों से सियारों का आना-जाना है। पता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।