{"_id":"66ba6bd5743b771d73066f84","slug":"it-rained-all-day-roads-and-streets-were-covered-with-mud-amethi-news-c-96-1-ame1002-123728-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिनभर हुई बारिश, कीचड़ से सनीं सड़कें व गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिनभर हुई बारिश, कीचड़ से सनीं सड़कें व गलियां
Tue, 13 Aug 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज सीएचसी में बारिश के बाद हुआ जलभराव।
अमेठी सिटी। जिले में सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 17.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुक कर कई चक्रों में बारिश होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। वहीं, कीचड़ से सनी सड़कें व गलियां से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। कृषि विशेषज्ञाें ने बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी बताया है।
जिले में कई दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सावन मास में सोमवार को सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। इसके चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हुई। दिनभर हुई बरसात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बीचमें बरसात धीमी जरूर हुई, लेकिन बंद नहीं हुई। इससे शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बाजार में शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। शहर के तहसील रोड से होकर जीजीआईसी मार्ग, स्टेशन मार्ग, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय सहित कई स्थानों पर हुए कीचड़ से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। यही हाल ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजरी सड़क का रहा। सबसे अधिक दिक्कत सब्जी मंडी, चौक बाजार में हुई। सोमवार को तकरीबन पूरे जिले में बरसात का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े तीन डिग्री कम होकर 29.5 रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम 25.0 रहा। बताया कि आर्द्रता अधिकतम 92 प्रतिशत तो न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। 1.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवा चली। 17.8 मिमी बरसात हुई है। बताया कि आगामी 24 घंटे घने बादल छाए रहने और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।