{"_id":"69d69cef04d0020b0a07d2fe","slug":"investigation-team-scrutinizes-documents-at-hospital-doctors-statement-recorded-amethi-news-c-96-1-ame1002-162961-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जांच टीम ने अस्पताल में खंगाले दस्तावेज, डॉक्टर का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जांच टीम ने अस्पताल में खंगाले दस्तावेज, डॉक्टर का बयान दर्ज
Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कमरौली स्थित निजी अस्पताल की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत-विभाग
अमेठी सिटी। कमरौली स्थित निजी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच तेज हो गई है। बुधवार को गठित टीम ने अस्पताल पहुंचकर उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और संबंधित डॉक्टर का बयान दर्ज किया। टीम बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता पक्ष का बयान दर्ज करेगी।
बीते सोमवार को उपचार के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने और सीएमओ कार्यालय में शिकायत दी गई है। दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच शुरू की गई। रेसी गांव निवासी मोहम्मद अमीन के अनुसार, तीन अप्रैल को उनके पोते का जन्म जगदीशपुर के एक नर्सिंग होम में हुआ था। बाद उसे कमरौली के निजी अस्पताल रेफर किया गया। बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उसकी मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद और डॉ. पीके उपाध्याय की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच जारी है।