फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Insult of Pooja Pal is the real face of SP's politics: Rakesh Pratap

पूजा पाल का अपमान सपा की सियासत का असली चेहरा : राकेश प्रताप

Mon, 18 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Insult of Pooja Pal is the real face of SP's politics: Rakesh Pratap
अमेठी। विधायक राजू पाल की हत्या के बाद वर्षों तक न्याय की लड़ाई लड़ने वाली उनकी पत्नी व विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से बाहर करने पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पिछड़े वर्ग और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है, जिससे सपा का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन




राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजू पाल की हत्या लोकतंत्र पर सीधा हमला थी। शादी के कुछ दिन बाद ही अतीक अहमद ने उनकी हत्या कर दी। उस समय की सपा सरकार अपराधियों के संरक्षण में पीड़िता को न्याय से वंचित करती रही। वर्षों संघर्ष के बाद मौजूदा सरकार ने अतीक अहमद जैसे अपराधियों का सफाया कर इंसाफ की राह खोली। विधायक ने कहा कि जब पूजा पाल ने सदन में न्याय के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया तो सपा नेताओं को यह नागवार गुजरा। उन्होंने अपमानित कर बाहर कर दिया। यही सपा है जो पिछड़ों-दलितों की बात करती है लेकिन असल में माफिया को बचाने का काम करती है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई महिला विधायक का इस तरह अपमान न केवल उनके प्रति अन्याय है बल्कि प्रदेश की महिलाओं के सम्मान पर भी चोट है। जनता अब सपा की राजनीति समझ चुकी है। यह घटना उसके राजनीतिक पतन की शुरुआत है और आने वाले समय में मतदाता पूरी तरह से उसे नकार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed