फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inspection

एडीओ कॉपरेटिव व फार्मासिस्ट पर दर्ज होगा केस

Mon, 27 Apr 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Inspection
01 : गौरीगंज : जगदीशपुर के थौरी में सोमवार सुबह जिले की सीमा पर सील बैरियर का निरीक्षण करते डीएम-एसपी - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन अनुपालन की हकीकत जांचने के लिए सोमवार सुबह निकले डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को कई खामियां मिलीं। आमघाट में बार्डर पर बनाए गए बैरियर का निरीक्षण करने पहुंचे अफसरों को न सिर्फ सेक्टर मजिस्ट्रेेट के रूप में नामित एडीओ को-ऑपरेटिव ड्यूटी से नदारद मिले बल्कि एक फार्मासिस्ट आदेश की अवहेलना करते हुए दूसरे जिले से आता मिला। डीएम ने जगदीशपुर पुलिस को दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने तथा सघन चेकिंग जारी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों में कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामलों से सतर्क जिला प्रशासन ने करीब एक हफ्ते पहले जिले से जुड़ी सभी सीमाओं को सील करवा दिया था। डीएम ने एक आदेश जारी कर ऐसे कर्मचारियों को अगले आदेश तक जिले में ही निवास कर अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया था। उनकी ओर से जारी आदेश निर्देश पर कितना अनुपालन हो रहा है इसकी हकीकत जानने के लिए डीएम पांच दिनों से प्रति दिन सुबह अलग-अलग रूट पर बनाए गए बैरियर का निरीक्षण करते हैं।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सोमवार को जगदीशपुर थाने के आमघाट थौरी में अयोध्या जिले के बार्डर पर बनाए गए बैरियर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अफसरों ने आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सीएचसी सिंहपुर में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात सुनील कुमार आदेश का उल्लंघन करते हुए पड़ोसी जिले से आते मिले तो बार्डर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नामित एडीओ को-ऑपरेटिव सुशील कुमार दुबे ड्यूटी से नदारद मिले। इससे नाराज दोनों अफसरों ने मौके पर मौजूद जगदीशपुर पुलिस को फार्मासिस्ट व एडीओ को-ऑपरेटिव के खिलाफ केस दर्ज कर अवगत कराने तथा बैरियर पर 24 घंटे सघन चेकिंग चलाते हुए पूर्व में जारी निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed