फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   injured person died

पिटाई से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Mon, 17 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
injured person died
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने से जा रहे एक अधेड़ को जमकर पीटा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव के बाद पिटाई से घायल अधेड़ को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर गांव निवासी श्रीपाल (45) बीती रात साइकिल से घर जा रहे थे। वे गांव में बलवन्त गुप्ता के दरवाजे के सामने पहुंचे ही थे कि नशे में धुत बलवंत ने लकड़ी की फंटी से उनकी पिटाई शुरू कर दी। श्रीपाल की चीखपुकार पर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचकर बीचबचाव करते तब तक श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो चुका था। लोगों ने आननफानन श्रीपाल को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की मृतक की पत्नी राजेश कुमारी की तहरीर पर बलवन्त के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजेश ने बताया कि बलवंत की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बलवंत ने श्रीपाल की पिटाई क्यों की इसके बारे में उसके परिवार के लोग भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed