{"_id":"6591b47aa5e353430b0f2834","slug":"information-is-being-collected-from-neighboring-districts-in-the-case-of-robbery-of-a-grain-trader-amethi-news-c-96-1-ame1002-11358-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गल्ला व्यापारी से लूट मामले में पड़ोसी जिलों से जुटा रहे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गल्ला व्यापारी से लूट मामले में पड़ोसी जिलों से जुटा रहे जानकारी
Mon, 01 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। नौगिरवा और श्रीका पुरवा गांव के बीच शनिवार शाम गल्ला व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर चार लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही पड़ोसी जिलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सुल्तानपुर की ओर भागे थे।
शहर के वार्ड नंबर 12 मुंशीगंज रोड निवासी गल्ला व्यापारी मिहिर जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने तहरीर में बदमाशों की गाड़ी नंबर का जिक्र किया है। इसके आधार पर पु़लिस खोजबीन में लगी हुई है। कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस, एसओजी की टीमें लगी हुई है।सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल ट्रेस आदि खंगाले जा रहे हैं। हालांकि दूसरे दिन पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि हरेक पहलू की जांच की जा रही है। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
इनसेट
दो राहगीरों ने किया था बदमाशों का पीछा
- मिहिर जायसवाल के साथ जब बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो राहगीरों ने अपाचे सवार बदमाशों का पीछा किया। स्थानीय लोगों की मानें तो आगे जाने के बाद बदमाश रुके तो राहगीर भय बस आगे नहीं बढ़े और बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
मिहिर जायसवाल की बदमाशों ने रेकी की थी। बाइक से राजेश मसाला आटा फैक्ट्री पैसा लेने गया है तो इसकी जानकारी किसी को जरूर थी। आटा फैक्ट्री के अंदर और बाहर सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहां से मिहिर के निकलने के बाद ब्लॉक मुख्यालय के आगे सुनसान स्थान पर लूट की घटना को अंजाम देना आदि कई दिशा में सवाल खड़ा करता है।