Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Indian Gas plant worker beaten up, one arrested

Amethi News: इंडियन गैस के प्लांट कर्मी को पीटा, एक गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Indian Gas plant worker beaten up, one arrested
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित इंडियन गैस बाटलिंग प्लांट में शुक्रवार की देरशाम कार्यरत कर्मी की पिटाई का मामला आया है। कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पिस्टल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में छापा मारने की बात पुलिस कह रही है। रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित इंडियन गैस बाटलिंग प्लांट में उड़ीसा प्रांत के सुंदरगढ़ थाना क्षेत्र के खरालछप्पल अलापका गांव निवासी लेनिन किस्पोट्टा कार्यरत है। शुक्रवार को वह प्लांट के कंट्रोल रूम में कंपनी का काम कर रहे थे। इसी बीच प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थानाक्षेत्र के पूरेदेवजनी पंडरी मुस्तेर गांव निवासी हिमांशु त्रिपाठी व रामगंज थानाक्षेत्र के त्रिसुंडी गांव निवासी राहुल यादव पहुंच गए। किसी बात पर नाराज दोनों ने लेनिन किस्पोट्टा से विवाद हो गया। इसके बाद उन लोगों ने कर्मी की पिटाई कर दी। आरोप है कि एक युवक ने उस पर पिस्टल निकाल जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्लांट कर्मियों को आते देखकर दोनों मौके से भाग निकले। बाद में कर्मी ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने केस दर्ज करने व पिस्टल समेत राहुल को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। बताया कि हिमांशु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed