फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increased fever and skin patients in the rainy season

Amethi News: बारिश के मौसम में बढ़े बुखार और त्वचा के मरीज

Sun, 16 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increased fever and skin patients in the rainy season
​आरोग्य मेले में मरीज की जांच करते डाक्टर
अमेठी। बारिश के मौसम में बुखार और त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जिले की 30 पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 2323 मरीजों में बुखार और त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। मेले के दौरान 61 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।ग्रामीण स्तर पर लोगों को गांव में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को पीएचसी पर जन आरोग्य मेला आयोजित हो रहा है। बारिश और उमसभरी गर्मी के बीच विभिन्न मौसमी बीमारियां बढ़ गई है। मौसम के चलते जहां डायरिया, बुखार, त्वचा रोग संबंधी मरीज ज्यादा है। रविवार को जिले की 30 पीएचसी पर जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिसमें पीएचसी रामगंज में सबसे अधिक 153 मरीज देखे गए जो वहीं दूसरे नंबर पर शाहमऊ पीएचसी पर 131 तो तीसरे नंबर पर भटगवां पीएचसी पर 111 मरीज देखे गए। जिले में सभी पर बुखार के 236 मरीज रहे तो वहीं त्वचा रोग के 227 मरीज रहे। मेले में सभी पीएचसी पर 2323 मरीज देखे गए। 61 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने मेले का निरीक्षण किया। मरीजों से बात कर उन्होंने संबंधित मेला प्रभारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने के चलते मौसमी बुखार का खतरा अधिक है। डेंगू बुखार फैलने की आशंका अधिक बढ़ जाती है। बारिश के कारण पानी में भीगने आदि से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ती है। ऐसे में पूरी तरह सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed