{"_id":"5f395f158ebc3e412109d324","slug":"illegal-liquor-worth-one-lakh-rupees-recovered-amethi-news-lko535350244","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये की अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान पीपरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। छापामारी के दौरान 32 पेटी में रखी करीब एक लाख रुपये कीमत की शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जगदीशपुर पुलिस ने भी 30 लीटर शराब जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर इन दिनों मादक पदार्थों के अवैध कारोबार व निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय पीपरपुर थाने के उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ ढेमा निवासी राकेश कुमार कनौजिया के घर छापामारी की। इस दौरान उसके घर से 32 पेटियों में रखी 1,440 शीशी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब जब्त करते हुए राकेश को हिरासत में ले लिया।
वहीं जगदीशपुर थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने चेकिंग के दौरान देवकाली चौराहे पर तीन संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव निहालगढ़ निवासी शिवप्रकाश वैश्य, पूरे जालिम निवासी श्रीराम निषाद व मऊ अतवारा निवासी शैलेंद्र गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पीपरपुर संतोष सिंह ने छापामारी के दौरान 32 पेटी शराब बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शीशी पर वाह ऑरेंज देशी शराब तीव्र मसालेदार का रैपर लगा था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी छिपे अवैध शराब का कारोबार करने की बात स्वीकार की है। बरामद माल जब्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।