फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If you make friends then you will be like Krishna and Sudama.

Amethi News: मित्रता करो तो कृष्ण और सुदामा जैसी

Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
If you make friends then you will be like Krishna and Sudama.
जामों (अमेठी)। मित्रता करो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी। सच्चा दोस्त वही है जो मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए मदद कर दे। कलयुग में केवल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध होता है, तभी तक मित्रता रहती है। ये बातें ब्लाॅक क्षेत्र के सूखीबाजगढ़ के पूरे सिंह मिश्र गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रवाचक पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि मोक्ष की कामना प्रत्येक मनुष्य करता है, लेकिन सभी को सही राह नहीं मिलती है। भागवत कथा एक ऐसा मार्ग है जो प्रत्येक को मोक्ष की ओर ले जाता है। प्रभु कृपा से मिले इस जीवन को सही ढंग से जीना चाहिए। इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही चला जाता है।
विज्ञापन




उसे उसके कर्मों के अनुसार याद किया जाता है। मनुष्य को चाहिए कि छल-कपट और सांसारिक मोह माया में फंसने के बजाय वह हरि चरणों में ध्यान लगाते हुए परोपकार करे। इस अवसर पर मुख्य यजमान अशोक मिश्र, करुणा शंकर मिश्र, अंबिका प्रसाद तिवारी, मनीष कुमार, आशीष कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed