फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If crime is not controlled then action will be taken

अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो होगी कार्रवाई

Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
If crime is not controlled then action will be taken
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अपराध नियंत्रण की कोशिश में जुटे डीएम ने मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों तथा थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में जिला बदर व गुंडा बनाए गए अपराधियों को नोटिस का तामीला कराने में लापरवाही का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने फटकार लगाते हुए दिशा-निर्देश दिया। गंभीर अपराध वाले प्रकरणों की समय से विवेचना पूरी कर दोषियों को सजा दिलाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में अपराध नियंत्रित करने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डीएम अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी दिनेश सिंह के साथ सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने शस्त्र लाइसेंस, मामूली रंजिश, अपराध पर रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए छोटे-छोटे विवादो में पाबंद करने के साथ गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान निरस्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के साथ कोर्ट के नोटिस तामीला में लापरवाही पर फटकार लगाते हुए समय से नोटिस तामील कराने, महिला उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा समेत अन्य अपराधों में समय से विवेचना पूरी कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करते हुए गाइडलाइन का पालन न कर वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक में सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed