फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband accused of harassment, request to register a case

Amethi News: पति पर उत्पीड़न का आरोप लगा केस दर्ज कराने की गुहार

Mon, 10 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of harassment, request to register a case
गौरीगंज(अमेठी)। जिले में संचालित एक प्रतिष्ठित स्कूल में कार्यरत महिला व उसके पति का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पति ने एसपी कार्यालय पहुंच पत्नी पर आरोप लगाते हुए साक्ष्य समेत तहरीर दी। मामले की जानकारी के बाद रविवार को महिला कर्मी ने महिला थाने पहुंच पति गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मध्य प्रदेश के रीवा मऊगंज जिला के रकरी गांव निवासी सुशील कुमार मिश्र ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पति के शिकायत करने की जानकारी के बाद रविवार को महिला कर्मी भी महिला थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसकी नौकरी रीवा में लगी तो सास और पति को साथ रखा। पति ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू की तो रीवा के थाने में की शिकायत की। ऑडियो भी जारी कर अपनी व्यथा बयान करते हुए महिला थाना में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि पति-पत्नी के विवाद का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिकायती पत्र देने का मामला प्रकाश में आया है। पति-पत्नी के विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed