फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hospital's license suspended due to negligence in treatment.

Amethi News: इलाज में मिली लापरवाही,अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Tue, 28 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hospital's license suspended due to negligence in treatment.
अमेठी सिटी। कमरौली स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उपचार के दौरान अधिवक्ता तरुण कुमार ओझा (37) की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में उपचार संबंधी गंभीर लापरवाही की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अशरफपुर चिलौली गांव निवासी तरुण कुमार ओझा को 21 जुलाई को प्लेटलेट्स कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर और उसके सहायक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने उपचार संबंधी अभिलेखों और अन्य तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

जांच में उपचार प्रक्रिया में अनियमितताएं मिलने पर सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। अस्पताल संचालक को निर्देश दिया गया है कि निलंबन अवधि में अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की चिकित्सीय गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर 90 दिनों के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है। अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रकरण की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय होगी। निलंबन अवधि में अस्पताल में किसी भी प्रकार का इलाज या अन्य चिकित्सीय कार्य नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed