फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   honor

सम्मानित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी

Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
honor
अमेठी। सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर शनिवार को शहर स्थित एआरटीओ कार्यालय में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले मेधावियों को चेक व प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसके साथ यातायात के लिए बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मार्ग दुर्घटना पर अंकुश लगाने के 20 जनवरी से 20 फरवरी तक परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में जूनियर, सीनियर व उच्च सीनियर संवर्ग के बच्चों के बीच स्कूलों में निबंध, चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन मेें हुआ। प्रतियोगिता के बाद शनिवार को माह के समापन के मौके पर एआरटीओ कार्यालय में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन

समारोह में जूनियर संवर्ग में प्रतियोगिता में मेधावियों को दो हजार, 15 सौ व एक हजार रुपये क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वालों को दिए गए। इस तरह सब सीनियर संवर्ग में तीन हजार, दो हजार व 1,500 रुपये तो सीनियर संवर्ग में पांच हजार, तीन हजार व दो हजार रुपये पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले मेधावियों को दिया गया। कार्यक्रम में यातायात जागरूकता का कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed